ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

मुंगेर में गोलीबारी करने वाला अपराधी रितिक उर्फ पांडव यादव ससुराल से गिरफ्तार, CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने दबोचा

31-Aug-2024 09:47 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर के वासुदेवपुर में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी रितिक उर्फ पांडव यादव को पुलिस ने खड़गपुर प्रखंड के लड़ुई गांव स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया है। जबकि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से फायरिंग में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद भी बरामद कर लिया है। 


पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 28 अगस्त को मोटर साइकिल सवार दो अपराधियों ने वासुदेवपुर में हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने मुहल्ले के कुछ घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जुटाया. जिसमें अपराधी फायरिंग करते दिख रहा है. फुटेज के आधार पर पुलिस ने फायरिंग कर रहे अपराधी की पहचान वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी अपराधी रितिक कुमार उर्फ पांडव यादव के रूप में हुई. 


जिसके बाद पुलिस के बयान पर वासुदेवपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. शुक्रवार की रात वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रितिक कुमार उर्फ पांडव यादव के ससुराल में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा को भी एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद कर लिया है. 


इस मामले में एसपी ने बताया कि रितिक उर्फ पांडव यादव की रिश्ते की बहन पिछले दिनों से अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. उसका प्रेमी वासुदेवपुर मुहल्ले में ही किराये के मकान में रहता था. इस घटना से रितिक आक्रोशित था और प्रेमी पर दबाव बना कर बहन को वापस घर भेजने के लिए उसने वासुदेपुर में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था।