ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / मुंगेर के SP और DM पर बड़ी कार्रवाई, चुनाव आयोग ने दोनों को...

मुंगेर के SP और DM पर बड़ी कार्रवाई, चुनाव आयोग ने दोनों को हटाया

29-Oct-2020 02:03 PM

MUNGER :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और पुलिस कप्तान लिपि सिंह को हटा दिया गया है. चुनाव आयोग की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की गया है. मुंगेर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान युवकों पर लाठीचार्ज और गोली कांड में युवक की मौत के मामले में इनके ऊपर यह बड़ी करवाई की गई है.



इसको भी पढ़ें: मुंगेर SP लिपि सिंह का विवादों से पुराना रहा है रिश्ता, लोकसभा चुनाव में भी आयोग ने हटाया था

चुनाव आयोग ने दोनों को हटाते हुए जांच का आदेश दिया है. चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश दिया गया है. निर्वाचन आयोग ने इस पूरे मामले की जांच मगध डिवीजन के कमिश्नर असंगबा चुबा से कराने का निर्देश दिया है. एक साप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही गई है. इतना ही नहीं आज ही मुंगेर में नए एसपी और डीएम की तैनाती की बात भी कही है.





मुंगेर में हुए गोलीकांड के बाद से गुरूवार को शहर में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ गई थी. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया. थानों और पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में शामिल आक्रोशित युवकों ने एसपी कार्यालय के समीप पहुंचकर एसपी के खिलाफ नारेबाजी की और वहां पथराव कर दिया.


नाराज लोगों ने एसडीओ के गोपनीय शाखा कार्यालय में भी तोड़फोड़ की. घटना के दौरान माहौल तनावपूर्ण बन गया.  आक्रोशित युवकों के जत्थे ने शहर के पूरब सराय फांरी में लगी दो पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया. आपको बता दें कि बिहार के मुंगेर जिले में सोमवार की आधी रात दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.



मुंगेर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान जो घटना हुई उसके विरोध में विरोध में गुरुवारों को शहर भर के बाजार बंद रहे. चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य सुबह से ही बाजार में दुकानों को बंद रखने की अपील की थी. स्थानीय लोग अफसरों के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जिसके बाद चुनाव आयोग ने यह बड़ा निर्णय लिया है. मुंगेर के एसपी और डीएम को हटा दिया है.