ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / मुंडन में जा रहा पिकअप वैन और तेल टैंकर के बीच भीषण टक्कर,...

मुंडन में जा रहा पिकअप वैन और तेल टैंकर के बीच भीषण टक्कर, महिला की मौत; 15 लोग घायल

23-Jul-2024 10:38 AM

By First Bihar

ARA : बिहार में सड़क हादसे की घटना में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां सड़क किनारे खड़ी तेल टैंकर से पिकअप की टक्कर हो गई है। जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत और 15 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार आरा में मुंडन के लिए जा रही सवारियों से भरी पिकअप वैन और तेल टैंकर के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला क मौत हो गई, जबकि पिकअप पर सवार करीब 15 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव के पास का बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार, बिमवां गांव निवासी लाल जी के दो वर्षीय बेटे राज बाबू के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी लोग पिकअप वैन से बक्सर जिले के ब्रह्मपुर शिव मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे खड़ी तेल के टैंकर से जा टकराई। जिसके बाद पिकअप में बैठे लगभग डेढ़ दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। 


उधर, इस सड़क दुघर्टना में घायल महिला विक्की देवी ने बताया कि वह अपने रिस्तेदारों के साथ भतीजे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकली थी. पूरा परिवार पिकअप गाड़ी पर सवार होकर ब्रह्मपुर शिव मंदिर जा रही थी। तभी हादसा हो गया। जबकि इस घटना को लेकर  सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ रिशी सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल करीब 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जिसमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं घायल अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।