ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / मुख्यमंत्री के जनता दरबार पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, कहा- सिलेक्टेड लोगों...

मुख्यमंत्री के जनता दरबार पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, कहा- सिलेक्टेड लोगों को ही बुलाया जाता है

20-Sep-2022 01:32 PM

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। कहा कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सिलेक्टेड लोगों को बुलाया जाता है। जनता दरबार के माध्यम से नीतीश कुमार अपना ब्रांडिग करवा रहे हैं। मंगलवार को बीजेपी दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय कुमार सिन्हा ने उक्त बाते कहीं।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिन फरियादियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में मौका नहीं मिलेगा उन तमाम लोगों की बात सरकार तक पहुंचाने का काम बीजेपी करेगी। इसे लेकर अब हर मंगलवार को बीजेपी पार्टी कार्यालय में जनसंवाद लगाया जाएगा।विपक्ष के नाते इस दायित्व को निभाने का काम बीजेपी करेगी। बिहार सरकार ने क्या नया काम किया है इसकी चर्चा हर सप्ताह बीजेपी करेगी और जनता के सामने इसका खुलासा करेगी। 


उन्होंने कहा कि बिहार में थाने से लेकर ब्लॉक तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिहार में पुलिस इस मामले को दबाने का काम कर रही है।सुपौल में बीते दिनों चार युवकों की संदिग्ध मौत हुई लेकिन परिजन इसे दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या बता रहे हैं। लोग यदि पुलिस के खिलाफ बोलते है तो लाठियां बरसाई जाती है। आपराधिक घटनाओं को रोक पाने में सरकार विफल साबित हो रही है। आपराधिक घटनाओं और गोली चलाने वाले को जाति के नाम से जोड़ा जा रहा है। बिहार में अराजकता का माहौल पैदा किया गया है। 


विजय सिन्हा ने कहा बिहार की नई सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार धृतराष्ट्र बनी हुई है। बिहार में जनता का राज नहीं जंगलराज है। प्रदेश को गुंडों और बदमाशों के हवाले कर दिया गया है। जाति और संप्रदाय के नाम पर बिहार में जहर की खेती की जा रही है। भ्रष्टाचार सबसे पहले समाप्त होनी चाहिए। जब तक इसकी भागीदारी रहेगी जनता को कोई लाभ नहीं मिलेगी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से पहले भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा देखने को मिला कि एक उद्घाटन के लिए दो फीता लगाया गया और दो कैची भी मंगवाई गयी। एक साथ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने यानि दो लोगों ने फीता काटा। ऐसा कभी हुआ था क्या?  


इससे पहले नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सुपौल के वीरपुर में चारों मृतक के परिजनों मिले और पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा जताया। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में प्रशासनिक अराजकता का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो प्रशासन का मनोबल उसी दिन बढ़ा दिया जिस दिन सदन में एक दारोगा के पक्ष में अपनी मर्यादा को भूल गए। उन्होंने कहा कि पीड़ित आक्रोशित परिवार जब अपनी बात रखने थाना गया तो उसका सिर फोड़ दिया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 


उन्होंने पूछा कि क्या यह प्रशासनिक अराजकता नहीं तो क्या है? नेता प्रतिपक्ष वीरपुर पहुंचे जहां चार युवकों की संदिग्ध मौत के बाद उनके परिजनों से मिले। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा की सूबे में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यह सड़क दुर्घटना है या फिर हत्या इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मोबाइल से एसपी से बात कर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री नीरज बबलू सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।