Bihar Highway : पटना को जाम से राहत ! इस सिक्स लेन सड़क का काम जल्द शुरू, NHAI ने खोला टेंडर; पटना समेत 3 जिलों को जोड़ेगी रिंग रोड Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई, लालू-राबड़ी हो सकते हैं पेश Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत
01-Jun-2021 07:06 AM
PATNA : कोरोना काल में लोगों के बीच मास्क वितरण को लेकर राज्य सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए जो पॉलिसी बनाई उसका पालन नहीं हुआ। मुखिया जी लोगों ने नियमों की अनदेखी कर मास्क की खरीद की। पटना जिले में मास्क खरीद और वितरण में वित्तीय अनिमितता करने वाले मुखिया पर कार्रवाई होगी। इसकी जांच शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के अधिकारी के मुताबिक फतुहा प्रखंड की मसाढ़ी सहित एक दर्जन से अधिक पंचायतों में सरकारी दिशा-निर्देश का उल्लंघन कर बाजार से मास्क की खरीदारी की गई है। जबकि, मास्क की खरीदारी जीविका, खादी भंडार और स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले स्थानीय लोगों के माध्यम से करनी है।
जिला पंचायती राज कार्यालय के मुताबिक सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सरकारी दिशा-निर्देश के अनुरूप मास्क की खरीदारी जीविका और खादी भंडार, स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले मास्क की खरीद कर वितरण कराना है। इसकी राशि 15वें वित के माध्यम से दी जाएगी। बाजार से खरीदे जाने वाले मास्क की राशि का भुगतान सरकारी निधि से करने वाले मुखिया की पहचान कर एक्शन लिया जाएगा।
जिले के 23 प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 736628 घर हैं। इसमें रहने वाली आबादी की संख्या 3651812 र है। इन घरों में 4419768 मास्क ने वितरण का लक्ष्य रखा गया है। अबतक 1711159 मास्क का वितरण किया व्य गया है। यानी अबतक 38.72 फीसदी स मास्क का वितरण हुआ है। वितरण का कार्य 1 अप्रैल से कोरोना के दूसरे लहर का में शुरू हुआ है।