ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

सीतामढ़ी: अब मुखिया और पंचायत सदस्य करेंगे लोगों की सुरक्षा, बकरीद और आखिरी सोमवारी को देख प्रशासन ने बनाया विशेष आरक्षी

11-Aug-2019 06:37 PM

By 9

SITAMADHI: जिले में मुखिया और वार्ड सदस्य को लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. जिला प्रशासन की तरफ से जारी एक आदेश के मुताबिक 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक इन्हें विशेष आरक्षी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा. जिले में पुलिस बलों की कमी को देखते हुए जिला प्रशसन ने यह फैसला किया है. मुखिया और वार्ड सदस्य अब आपको पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे. जी हां. चौंकिए मत. सही सुना आपने. जिला प्रशासन के आदेश की मानें तो ये लोग अब लोगों की सुरक्षा करेंगे. प्रशासन की तरफ से जारी एक आदेश के मुताबिक मुखिया और वार्ड सदस्यों की 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक विशेष आरक्षी के तौर पर जिले में तैनात किया जाएगा. दरअसल जिले में पुलिस बलों की कम तादाद को देख जिला प्रशासन ने यह फैसला किया है. हालांकि इस दौरान इन्हें न तो कोई हथियार दिया जाएगा और न ही इन्हें कोई भत्ता मिलेगा. जिलाधिकारी और एसपी ने जिले में पुलिस बलों की कमी को देख एक विशेष नियम के जरिए यह फैसला किया है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट