ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / मुकेश सहनी ने लालू प्रसाद को दी जन्मदिन की बधाई : RJD सुप्रीमो...

मुकेश सहनी ने लालू प्रसाद को दी जन्मदिन की बधाई : RJD सुप्रीमो को बताया न्याय और एकता का प्रतीक

11-Jun-2024 01:39 PM

By First Bihar

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने आरजेडी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 


मुकेश सहनी ने कहा कि न्याय और एकता के प्रतीक, गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए संघर्षशील, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उनके 77वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने ईश्वर से लालू प्रसाद के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की है। 


सहनी ने अपने सन्देश में कहा कि मेरी इच्छा है कि लालू यादव बिहार के विकास में अपनी महती भूमिका निभाएं। राजद प्रमुख के सामाजिक न्याय की लड़ाई हम सभी को संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। लालू यादव को अपना आदर्श बताते हुए सहनी ने कहा कि उन्होंने राजनीति जीवन मे भीमराव अंबेडकर के संदेशों को प्राथमिकता बनाई और उनके बताए रास्ते पर चलते रहे।


वहीं वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी लालू यादव के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। देव ज्योति ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि लालू प्रसाद देश के सबसे बड़े लीडर हैं, उनका कोई मुक़ाबला नहीं है। देश का रेल मंत्रालय घाटे में चल रहा है लेकिन उन्होंने रेल को मुनाफा में लाकर खड़ा कर दिया था। उन्होंने लालू प्रसाद को सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाला अग्रणी योद्धा बताते हुए इनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की है।