ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Home / news / निषाद समाज को आरक्षण नहीं तो प्रधानमंत्री मोदी को बधाई नहीं: मुकेश सहनी

निषाद समाज को आरक्षण नहीं तो प्रधानमंत्री मोदी को बधाई नहीं: मुकेश सहनी

10-Jun-2024 07:21 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बधाई और शुभकामना नहीं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री को कैसे बधाई दूं, जो हमारे संविधान को समाप्त करने की सोच रखता है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को आरक्षण नहीं तो प्रधानमंत्री जी को भी बधाई नहीं। 


मुकेश सहनी ने कहा कि कैसे ऐसे प्रधानमंत्री को बधाई दूं, जो भाईचारा की समाप्त करने की सोच रखता हो। मैं कैसे ऐसे प्रधानमंत्री को बधाई दूं जो जनता की चुनी सरकार को रातोंरात गिरा दे और अपनी सरकार बना ले। 


सहनी ने आगे कहा कि मैं कैसे ऐसे प्रधानमंत्री को बधाई दूं, जो एक मछुआरा का बेटा संघर्ष कर चार विधायक बनाये और जब उनकी बात नहीं माने तो उन विधायकों को खरीद ले। गरीब, पिछड़ा के हक अधिकार को दूसरे में बांटने वाले और बाबा साहेब अंबेडकर के सपने को कुचलने वाले तथा आरक्षण खत्म करने के लिए सभी सरकारी संस्थाओं को निजीकरण करने वाले प्रधानमंत्री को कैसे बधाई दूं।


उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री को कैसे बधाई दूं जो निषाद आरक्षण का वादा कर ले और फिर मुकर जाए। ऐसे प्रधानमंत्री को कैसे बधाई दूं जो एक मछुआरा के बेटे को रात दिन खत्म करने की सोच रखता हो। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले,  युवाओं को बेरोजगार रखने वाले प्रधानमंत्री को कैसे बधाई दूं। कैसे ऐसे प्रधानमंत्री को बधाई दूं जो अग्निवीर योजना के जरिए युवाओं को 22 साल में रिटायर कराने की योजना लाये हों।