मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
06-Feb-2023 06:58 AM
By First Bihar
GAYA : मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई हैं। अब एक बार फिर से विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने पूर्व कुलपति के गोरखपुर के आवास और शिक्षण संस्थान पर छापा मारा है। हालंकि, लंबे समय से फरार चल रहे पूर्व कुलपति एसवीयू के हत्थे नहीं चढ़े।
दरअसल, मगध विश्वविद्यालय में 30 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले से जुड़े मामले में प्राथमिक साक्ष्य मिलने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने 2021 में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद के ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान एसवीयू को कई अहम दस्तावेज और सबूत हाथ लगे। लेकिन, बार बार के नोटिस के बाद भी वे अपने पद के रसूख का इस्तेमाल कर महज एक बार ही एसवीयू के समक्ष पूछताछ के लिए पहुंचे। इस बीच अब, एक बार फिर से निगरानी विभाग की टीम ने रेड मारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, एसवीयू ने मामले के जांच अधिकारी को भी बदल दिया है। इस मामले की जांच का जिम्मा एसपी स्तर के अधिकारी चंद्रभूषण को सौंपा है।इसके साथ ही इंस्पेक्टर स्तर के दो अधिकारी भी इसमें लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि, निगरानी कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद एसवीयू की टीम ने प्रो. राजेंद्र प्रसाद के आवास और शिक्षण संस्थान में छापा मारा लेकिन राजेंद्र प्रसाद फरार होने में सफल रहे। सूत्रों की मानें तो एसवीयू को उनके ठिकानों की जानकारी मिल चुकी है जल्द ही इस मामले में और छापमारी होगी।
आपको बताते चलें कि, गबन मामले में सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने भी उनकी याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। इसके बाद अब एसवीयू ने राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ अपनी दबिश बढ़ा दी है। एसवीयू ने मामले के जांच अधिकारी को भी बदल दिया है। इस मामले की जांच का जिम्मा एसपी स्तर के अधिकारी चंद्रभूषण को सौंपा है।