ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / फॉर्म में चिराग के जीजा: अपने संसदीय क्षेत्र में अधिकारियों की जमकर लगा...

फॉर्म में चिराग के जीजा: अपने संसदीय क्षेत्र में अधिकारियों की जमकर लगा दी क्लास

20-Jun-2024 09:33 PM

By First Bihar

JAMUI: जमुई के नवनिर्वाचित लोजपा (रामविलास) पार्टी के सांसद अरुण भारती इन दिनों अपने क्षेत्र में घूम हैं। जमुई की जनता से लगातार मिल रहे हैं उसकी परेशानियों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में उनको पता चला कि एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद ना तो पुलिस मौके पर पहुंची और ना ही सीओ साहब ही आए। इस बात से गुस्साएं जमुई सांसद अरुण भारती ने तुरंत सीओ को फोन लगाया और उनकी जमकर क्लास लगाई। 


दरअसल घटना के बाद ना तो पुलिस पहुंची थी और ना ही कोई अधिकारी ही मौके पर पहुंचे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही अरुण भारती ने सीओ को फोन लगाया और कहा कि अगर सांसद पहुंच सकता है तब आप और थाना भी पहुंच सकते हैं। जमुई सांसद और सीओ साहब के बीच फोन पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ और सांसद के बीच फोन पर क्या बात हुई जानिए.. 

जमुई सांसद-: जी सीओ साहब अरुण भारती बोल रहे है

सीओ-:जी सर नमस्कार..नमस्कार

जमुई सांसद-:घटना का संज्ञान है आपके पास

सीओ-:जी सर संज्ञान में है सर

जमुई सांसद-:लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई पहुंचा क्यों नहीं

सीओ-:सर हम थाना को इंफोर्म कराये थे वहां पर जाने के लिए बोले थे

जमुई सांसद अरुण भारती- थाना भी नहीं पहुंचा यहां पर सीओ साहब अगर सांसद पहुंच सकता है तब आप और थाना भी पहुंच सकते हैं कल आप मीटिंग में रहिएगा ना तो आईए बात करते हैं आपसे 


दरअसल 5 जून को चकाई प्रखंड के पेंटर पहाड़ी इलाके के रहने वाले कैलाश पासवान के बेटे छोटू पासवान की हत्या पीट-पीट कर कर दी गई थी। घटना की सूचना के बाद सांसद अरुण भारती पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान पीड़ित परिवार ने उनको बताया कि घटना के बाद से ना तो पुलिस पहुंची और ना ही सीओ ही पहुंचे हैं। इतना सुनते ही सांसद अरुण भारती ने मौके से चकाई सीओ को कॉल लगा दिये और फोन पर ही क्लास लगा दी। वीडियो में अरुण भारती बोलते हुए नजर आते हैं की घटना के बाद अगर संसद पहुंच सकता है तो आप क्यों नहीं आइए दिशा की मीटिंग में बात करते हैं। बता दें कि सांसद बनने के बाद पहली बार अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए अरुण भारती जमुई पहुंचे थे। 

news image


news image

news image

news image