ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

Motihari Crime News: गश्ती के दौरान पुलिस ने दो हथियार तस्कर को दबोचा, पूछताछ के बाद भेजा जेला

Motihari Crime News: गश्ती के दौरान पुलिस ने दो हथियार तस्कर को दबोचा, पूछताछ के बाद भेजा जेला

03-Oct-2024 09:48 PM

By First Bihar

MOTIHARI: गश्ती के दौरान पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर दूसरे अपराधी को कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला मोतिहारी के मलाही थाना क्षेत्र का है। 


अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मलाही थाना कि पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान हथियार के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस को अपराध से जुड़े मामले की जानकारी मिली। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। एसडीपीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र के मठिया गिरी टोला मंदिर के समीप जैसे पुलिस कि गश्ती गाड़ी पहुंची वैसे ही एक युवक भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। 


जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 9 एमएम का दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार में अपना नाम अंकित कुमार उर्फ रितिक बताया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मलाही थाना क्षेत्र के खजुरिया से नीतीश रंजन उर्फ शिबू को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक देसी कट्टा एवं 335 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ ही नीतीश के मोबाइल से में हथियार खरीद बिक्री करने का साक्ष्य मिला। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


नीतीश हथियार का खरीद बिक्री करता था। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नीतीश हथियार की खरीद बिक्री करता था। इसका साक्ष्य भी मिला है, गिरफ्तार दोनों अपराधी से पूछताछ के उपरांत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे के अनुसंधान में जुटी है। छापेमारी टीम मे अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर पूर्णकांत सामर्थ,मलाही थानाध्यक्ष विनीत कुमार,पुअनी शिवासरे सिंह सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।