ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

मोतिहारी कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

02-Dec-2019 02:43 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां सिविल कोर्ट में क्रिमिनलों ने गोलीबारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. कोर्ट में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मार दी. गोलीबारी की इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर मुकुंद हैं. 

वारदात जिले के टाउन थाना इलाके की है. जहां मोतिहारी सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है. कोर्ट परिसर में हत्या की इस बड़ी वारदात के बाद अफरा-तफरी का माहौल है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक रिमांड होम से भागे शातिर अपराधी गोबिंदा सहनी को अपराधियों ने गोली मारी है. गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि 11 नवंबर को कोर्ट में पेशी के दौरान गोबिंदा सहनी फरार हो गया था. उसके ऊपर हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं. 

मोतिहारी एसपी ने गोबिंदा सहनी की गिरफ़्तारी के लिए एसआईटी गठित किया था. फ़िलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इससे पहले मोतिहारी कोर्ट परिसर में गोबिंदगंज पूर्व विधायक देवेन्द्र दुबे और अपराधी छोटेलाल सहनी पर भी गोली चल चुकी है.