दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Jan-2020 08:50 AM
IRAQ: दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन ISIS को बड़ा झटका लगा है. हाली ही में ISIS के खूंखार आतंकी को इराक के मोसुल शहर से गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षाबलों की स्वाट टीम ने मोसुल शहर में आतंकी संगठन ISISI के ठिकाने पर छापेमारी कर शिफा अल निमा नाम के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया आतंकी इतना मोटा था कि पुलिस के लिए वो मुसीबत बन गया.
250 किलो के आतंकी शिफा को पकड़ कर ले जाने में पुलिसवालों के पसीने छूट गये. ख़बरों के मुताबिक जब उसे गिरफ्तार किया गया तब वो बेड से उठ भी नहीं पा रहा था. आतंकी का वजन इतना ज्यादा था कि उसके लिए पुलिसवालों को ट्रक मंगानी पड़ी, और उसमें डालकर उसे जेल ले जाना पड़ा. सुरक्षाबलों ने उसे कार में डालकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन इसमें नाकाम रही फिर उसे ट्रक में डालकर ले जाना पड़ा.
बताया जा रहा है कि शिफा अल निमा का काम अपने भाषणों के जरिए आतंकियों को तैयार करना और उनके दिमाग में ज़हर घोलना था. उसे शुरू से ही आईएसआईएस का बड़ा लीडर माना गया. मीडिया रिपोर्रट्स के मुताबिक शिफा फतवे जारी करता था, जिसके बाद आतंकी खुलकर कत्लेआम मचाते थे. आपको बता दें कि ISIS के आतंकी उसे 'जब्बा द जेहादी' कहते थे. वहीं इस आतंकी की गिरफ्तारी के बाद ISIS को बड़ा झटका लगा है.