खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
31-Oct-2022 04:17 PM
DESK: गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कुंदरिया के 12 रिश्तेदार भी शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे में 5 बच्चे, 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।
बीजेपी सांसद मोहनभाई कुंदरिया ने बताया कि इस हादसे में उनके बड़े भाई के साले की 4 बेटियां, 3 दामाद और 5 बच्चों की मौत हो गयी है। सभी पिकनिक मनाने के लिए मोरबी ब्रिज गये थे।
इस दौरान पुल पर क्षमता से अधिक लोग पहुंचे हुए थे जिसकी वजह से यह घटना हुई। उन्होंने खुद घटनास्थल का दौरा किया। राहत और बचाव कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
गुजरात के मोरबी में पैदल यात्रियों के लिए सस्पेंशन ब्रिज बनाया गया था जो रविवार की देर शाम टूट गया। कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत हुई थी। जिसे हाल ही में आम लोगों के लिए खोला गया था लेकिन महज एक सप्ताह के भीतर ही ब्रिज टूट गया।
जिस वक्त ब्रिज टूट उस समय करीब 500 लोग ब्रिज पर थे जो पुल के टूटने के बाद नदी में जा गिरे। इनमें से 134 की अब तक मौत हो चुकी है। रविवार होने के कारण भी भीड़ अधिक थी। क्षमता से अधिक लोगों को ब्रिज पर जाने से रोका नहीं गया। ब्रिज ओवरलोड होने के कारण यह हादसा हुआ।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...