ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / मोकामा गंगा नदी में डूबने से दो की मौत, खतरनाक घाट के बाद...

मोकामा गंगा नदी में डूबने से दो की मौत, खतरनाक घाट के बाद भी नहीं हुई है SDRF की तैनाती

26-Jul-2024 03:50 PM

By First Bihar

बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में मोकामा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आती है। यहां सावन की शुरुआत होते ही गंगा में डूबने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह शुक्रवार को भी जारी रहा। यहां गंगा स्नान के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में शुक्रवार को दो लोग डूब गए। इसके पहले सोमवार को सावन के पहले दिन भी एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गए थे जिनका शव अब तक नहीं मिला है। इसके बाद वापस से यहां दो लोगों के डूबने की खबर सामने आई है। 


दरअसल, मोकामा के सटे इलाके हाथीदह थाना क्षेत्र के औंटा निवासी अरविंद सिंह स्नान करने गए थे और नदी की तेज धारा में डूब गए। दोपहर तक उनका शव बरामद नहीं किया जा सका था। वहीं डूबने की दूसरी घटना मोकामा थाना के ही पंचमहला में हुई। यहां केदार सिंह के 16 वर्षीय पौत्र की डूबने से मौत हो गई। इसके पहले भी सोमवार को हाथीदह निवासी सुनील सिंह की डूबने से मौत हो गई थी। 


उधर, पिछले पांच दिनों में तीन घटनाएं होने से स्थानीय लोगों नदी सुरक्षा को लेकर तीखे सवाल कर रहे हैं। इसके  साथ ही आपदा प्रबंधन का उचित इंतजाम नहीं रहने से भी आक्रोशित हैं। यहां तक कि हाथीदह निवासी सुनील सिंह की डूबने की घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम किया था। जिसे लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया लेकिन एसडीआरएफ की तैनाती नहीं हुई। इस मामले में मोकामा के अंचलधिकारी मो. इनकेसाफ आलम ने उचित आपदा प्रबंधन का आश्वासन दिया है।