सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
11-Jun-2024 01:14 PM
By First Bihar
PATNA : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मोहन भागवत के उस बयान को बिल्कुस सही बताया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जो वास्तविक सेवक होते हैं, उसमें अहंकार नहीं आता। मणिपुर के मामले को उठाए जाने पर तेजस्वी ने कहा कि संघ प्रमुख ने बिल्कुल ठीक कहा है लेकिन थोड़ी देर से बोले हैं।
मोहन भागवात के बयान का समर्थन करते हुए तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री तो हमेशा से मौन ही रहे हैं। केवल मणिपुर की घटना पर ही नहीं बल्कि किसानों पर जब हमला किया गया, महिला पहलवानों का शोषण हुआ या बैंगलुरू में तीन हजार महिलाओं के साथ शोषण हुआ। ऐसे वक्त में भी प्रधानमंत्री मौन रहे। मोहन भागवत ने ठीक कहा है लेकिन देर से बोले हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारे के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार से एनडीए के 30 सांसद चुनकर गए हैं। पिछली बार भी 39 सासंद चुने गए थे लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिला था। लेकिन इस बार बिहार निर्णायक भूमिका में है तो कम से कम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। देशभर में जातीय गणना कराया जाए। इसके साथ ही जो अन्य जरूरी मांगे हैं उसे पूरा कराएं। बिहार के जो सांसद मंत्री बने हैं, कम से कम उनसे तो यह अपेक्षा रखी जानी चाहिए कि वह बिहार के लिए आवाज उठाएंगे।
मोदी कैबिनेट में एक भी मुसलमान को जगह नहीं मिलने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि इससे साफ दिख रहा है कि मुसलमानों के प्रति उनके मन में कितनी नफरत है। हमलोगों का तो मानना है कि सभी को बराबर मान-सम्मान मिलना चाहिए और हर किसी को आगे बढने का मौका मिलना चाहिए।