ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / नवंबर में केंद्रीय कर्मियों को मिल सकती है खुशखबरी, न्यूनतम वेतन की मांग...

नवंबर में केंद्रीय कर्मियों को मिल सकती है खुशखबरी, न्यूनतम वेतन की मांग पर मोदी सरकार लेगी बड़ा फैसला

04-Nov-2019 07:00 AM

DELHI : नवंबर महीने में कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। केंद्र सरकार लंबे अरसे से न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट इसी महीने इस पर कोई फैसला ले लेगा। 

हालांकि केंद्र के लिए यह फैसला दोहरी चुनौती वाला होगा। एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है जिससे निपटने के लिए केंद्र तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम वेतन पर फैसला सरकार पर अतिरिक्त बोझ बढ़ाएगा। 

केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि केंद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 गुना कर दिया जाए इसके अलावा न्यूनतम वेतन की मांग केंद्रीय कर्मचारी लंबे कर रहे हैं कर्मियों की मांग है कि न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए से बढ़ाकर 26 हजार रुपये कर दी जाए।