ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / मोदी सरकार को लगा बड़ा झटका, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिया...

मोदी सरकार को लगा बड़ा झटका, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिया इस्तीफा

17-Sep-2020 08:48 PM

DELHI :  इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. नरेंद्र मोदी की सरकार को करारा झटका लगा है. कृषि से संबंधित बिल पर एनडीए में फूट पड़ गई है. केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कृषि संबंधी विधेयकों के विरोध में सरकार से इस्तीफा दे दिया है. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में अकाली दल की एकमात्र मंत्री थीं, जिन्होंने इस पद को त्याग दिया.


राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन में बीजेपी के सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के कोटे से मंत्री हरसिमरत कौर बादल इस मुद्दे पर इस्‍तीफा दे दिया है. शिरोमणि अकाली दल के कोटे से मंत्री हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे के साथ ही इन विधेयकों को लेकर एनडीए में बिखराव साफ नजर आने लगा है. इन विधेयकों को लेकर हरियाणा और पंजाब में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं.

हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. हरसिमरत कौर ने कहा, ''मैंने किसान विरोधी अध्यादेशों और कानून के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. किसानों के साथ उनकी बेटी और बहन के रूप में खड़े होने पर गर्व है.''


आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने इस पर चर्चा में कहा था कि इस कानून को लेकर पंजाब के किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों के बीच बहुत शंकाएं हैं. सरकार को इस विधेयक और अध्यादेश को वापस लेना चाहिए. अगर सरकार किसानों पर लाए जा रहे बिल नहीं रोकती है तो केंद्रीय मंत्री इस्तीफा दे देंगी. 



news image


news image

news image

news image