Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए
19-Aug-2023 02:20 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्य विपक्षी दल और केंद्र की सत्तारूढ़ दल बीजेपी के करीब आधा दर्जन सांसद दरभंगा में एम्स बनाने की मांगों को लेकर राजभवन पहुंचे हैं। वहीं तक इस मामले में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।ललन सिंह ने कहा है कि - बीजेपी के संसद को जहां मन करे वहां परेड करें। लेकिन, केंद्र की सरकार दरभंगा में एम्स नहीं बनाना चाहती है। बस उसपर राजनीति करनी है।
दरभंगा एम्स के लिए राज्य सरकार ने जो जमीन चिन्हित किया है वह जमीन सिक्स लाइन के किनारे है। एम्स तक जाने के लिए राज्य सरकार ने फोर लेन सड़क बनाने का भी निर्णय लिया है। मिट्टी भराई के लिए 300 करोड़ रूपया स्वीकृत किया है। राज्य सरकार तो हर समय चाहती है कि दरभंगा में एम्स बन जाए। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली जो जुमलेबाज सरकार है उसको काम करना ही नहीं है।
ललन सिंह ने कहा कि - दरभंगा में एम्स बनाने का निर्णय भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही किया था। मुख्यमंत्री जी की इच्छा थी जहां भी राज्य में पुराना मेडिकल कॉलेज है वहां एक नया एम्स बनाया जाए। इसी के तहत पटना में एम्स बनाया गया उसके बाद अब दरभंगा में बनाने की बात हमलोग कर रहे हैं।
वहीं, कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के तरफ से लगाए जा रहे आरोप को लेकर ललन सिंह ने कहा कि - कौन सा लॉयर ऑर्डर मैं यहां बैठा हूं आप मेरे सामने खड़े हैं आप मेरी हत्या कर दे हम आपकी हत्या कर दें तो कौन लॉ एंड ऑर्डर है। उन्होंने कहा कि घटना हुई है हत्यारा पकड़ा जाएगा कानून व्यवस्था तो मणिपुर में खराब है, जहां 3 मई से हिंसा हो रही है। प्रत्येक दिन हिंसा हो रही है हम जब वहां गए थे तो दोनों समुदाय में से एक भी समुदाय का विश्वास राज्य सरकार में नहीं है। वहां की हालात बेकाबू है और नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं और कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं। इन लोगों को थोड़ा सा भी लोक लज्जा रखना चाहिए।
इसके अलावा लालू प्रसाद यादव जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने पर ललन सिंह ने कहा कि- सीबीआई का काम है तबाह करना, परेशान करना। केंद्र सरकार अपने पालतू तोता से यही कराती है। भाजपा ने लोगों ने एक वादा पूरा नहीं किया। इन लोगों ने कहा था कि दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे नहीं दिया इन लोगों ने कहा था कि काला धन वापस लाएंगे नहीं किया यह लोग जुमलेबाज लोग क्या बोलेंगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो भी वादा किया है वह सभी बातों को आज तक उन्होंने पूरा किया है इन लोगों का काम है जुमला देना आज तक एक वादा इन लोगों ने पूरा नहीं किया नीतीश कुमार ने सभी वादा पूरा किया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा सम्मन दिए जाने पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पालतू तोतों का इस्तेमाल करती है। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में जाकर 70000 करोड़ के घोटाले का मामला बताया था अब क्यों नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ऐसे वाशिंग मशीन का अविष्कार किया है। जिसमें कल से काला आदमी घुसता है और 1 मिनट के अंदर में वह सफेद होकर निकल जाता है महाराष्ट्र में उसी वॉशिंग मशीन का उन्होंने अविष्कार किया है। हम प्रधानमंत्री से आपके माध्यम से आगरा करते हैं इस वाशिंग मशीन का मार्केटिंग पूरे दुनिया में कीजिए बहुत बिकेगा।