ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / अपने स्टैंड से फिर पलट सकते हैं नीतीश, बीजेपी से ऑफर मिला तो...

अपने स्टैंड से फिर पलट सकते हैं नीतीश, बीजेपी से ऑफर मिला तो मोदी कैबिनेट में जेडीयू शामिल होगा

30-Oct-2019 04:18 PM

DELHI : नीतीश कुमार अपने फैसले से एक बार फिर पलट सकते हैं। जी हां, मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल नहीं होने के फैसले से नीतीश कुमार एक बार फिर से पलट सकते हैं।

ऑफर का इंतजार

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि अगर बीजेपी की तरफ से जेडीयू को संख्या बल के आधार पर केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने का ऑफर मिलता है तो पार्टी उस पर विचार करेगी। जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने को लेकर जेडीयू ने अपना स्टैंड रखा है। त्यागी ने कहा है कि बिहार में गठबंधन कि सरकार चल रही है और बीजेपी के नेता बिहार में डिप्टी सीएम से लेकर मंत्री तक की कुर्सी संभाल रहे हैं।

पहले ऑफर को दिया था ठुकरा

केसी त्यागी के इस बयान का जेडीयू नेता पवन वर्मा ने भी समर्थन किया है। पवन वर्मा ने कहा है कि बीजेपी और जेडीयू के लिए यह अच्छी बात होगी कि जेडीयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो लेकिन इसके लिए बीजेपी को पहल करनी होगी। पवन वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार के गठन के वक्त जेडीयू को एक मंत्री पद का ऑफर दिया गया था जिसे हमने अस्वीकार कर दिया। अब बीजेपी को यह तय करना है कि जेडीयू को संख्या बल के आधार पर कैबिनेट में जगह दी जाए।


फिर अपने फैसले से पलटेंगे नीतीश

अगर वाकई जेडीयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होता है तो नीतीश कुमार अपने पैसे से एक बार फिर पलटेंगे। नीतीश कुमार ने मोदी सरकार के गठन के वक्त ही कहा था कि जेडीयू किसी कीमत पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा लेकिन अब बिहार विधानसभा चुनाव के पहले जेडीयू के रूख में बदलाव आ रहा है।