बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
04-Dec-2021 07:57 AM
PATNA : पटना के बहुचर्चित मॉडल हत्याकांड में दूसरे शूटर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. दरअसल मॉडल मोना राय की हत्या दुर्गा पूजा के दौरान पटना में की गई थी. पटना के राम नगरी इलाके में अपराधियों ने मोना राय को गोली मारी थी. इलाज के दौरान बाद में मोना राय ने दम तोड़ दिया था.
इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बिल्डर और मोना राय के संबंधों को उजागर किया और बाद में यह बात सामने आई कि मोना राय की हत्या बिल्डर की बीवी ने सुपारी देकर करवाई थी. पुलिस ने इस मामले में एक शूटर को गिरफ्तार किया था. जबकि दूसरे सूटर में शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया अब तक मोना राय हत्याकांड में बिल्डर की बीवी फरार चल रही है.
बता दें कि 12 अक्टूबर को भीम और विश्वकर्मा ने मोना को उसके घर के पास ही गोली मारी थी. उसके बाद इलाज के दौरान 17 अक्टूबर को मोना की मौत हो गई थी. इस केस की छानबीन के दौरान पुलिस ने जब कॉल डिटेल खंगाली तो राजू नाम के बिल्डर का नाम सामन आया. हालांकि, शुरू में उसके पास से कोई खास सुराग नहीं मिला. लेकिन उसके घर में शराब मिली, जिसके चलते उसे जेल भेज दिया गया, क्योंकि बिहार में शराब बैन है.
इस बीच पुलिस को एक और संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला. जांच में पता चला ये नंबर भीम यादव नाम के एक शूटर का है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पता चला कि इस कि इस पूरे कांड के पीछे बिल्डर राजू की पत्नी का हाथ है. जानकारी के अनुसार मॉडल की हत्या इसलिए कराई गई क्योंकि बिल्डर राजू की नजदीकियां उससे हो गई थीं. सूत्रों के मुताबिक, बिल्डर ने मोना को एक फ्लैट भी दिया था. ये बात राजू की पत्नी को बर्दाश्त नहीं थी, इसलिए उसने मोना की हत्या करवा दी.