ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
23-Dec-2021 05:08 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक युवक ने बीस घंटे तक ड्रामा किया और बिजली के टावर पर चढ़ गया। यह सब उसने एक मोबाइल के लिए किया। उसकी इस हरकत से अधिकारियों के भी पसीने छूट गये। पुलिस की टीम भी दिन भर हैरान रही। ग्रामीणों भी उसे मनाने में जुटे रहे लेकिन उस पर किसी तरह का असर नहीं हुआ। जब उसकी मांग पूरी करने की बात लोगों ने कही गयी तब जाकर वह टावर से नीचे उतरा।
दरअसल 1.32 लाख वोल्ट की ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर युवक चढ़ गया था। उसकी इस हरकत से बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस के पसीने छूट गये। उसे उतारने की हर संभव कोशिश की गयी। बिजली विभाग के इंजीनियर भी उसे उतारने में जुटे रहे लेकिन वह टावर से उतरने का नाम नहीं ले रहा था और लगातार यह कह रहा था मोबाइल और मिठाई जब तक नहीं मिलेगा तब तक वह टावर से नहीं उतरेगा। बारमतपुर गांव में युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। लोगों ने उसे उतरने के लिए आवाज लगाई लेकिन वह अपनी धुन में दिखा। 20 घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा।
एनबीपीडीसीएल के अधिकारी ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल विद्युत आपूर्ति को ठप किया गया। इस बात की जानकारी डीएम से लेकर सदर थाना तक को दी गई। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक मानसिक तौर से बीमार बताया जा रहा है। पहले भी इस तरह की हरकत वह कर चुका है।
ग्रामीणों ने बताया कि टावर पर युवक को चढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। जिसके बाद विद्युत आपूर्ति को तत्काल ठप किया गया। जिसके बाद युवक की जान बचाई गयी। युवक हाइटेंशन तार पर जाकर बैठ गया था। टावर से उतरने के लिए के लिए वह मोबाइल और मिठाई की मांग करने लगा। जब लोगों ने उसकी बातें मान ली तब वह टावर से नीचे उतरा।




