ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / मंत्री से भिड़ंत के बाद तेजस्वी का एलान..जब तक श्रवण कुमार सदन में...

मंत्री से भिड़ंत के बाद तेजस्वी का एलान..जब तक श्रवण कुमार सदन में रहेंगे मैं नहीं आऊंगा

10-Mar-2022 12:48 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में आज मनरेगा को लेकर तेजस्वी यादव की तरफ से पेश किए गए आंकड़ों पर जोरदार हंगामा हुआ है. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि सरकार की तरफ से सदन में बुधवार को जो आंकड़े दिए गए वह बिल्कुल सही थे. इसके बावजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन के अंदर और सदन के बाहर मीडिया में गलत आंकड़े पेश किए. इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. 


इस मामले पर विजय चौधरी ने कहा कि यह अच्छा नहीं है की नेता प्रतिपक्ष सदन मे ना रहे या मंत्री नहीं रहे तो सदन अधूरा रह जाएगा. सरकार चाहती है की विपक्ष भी सदन मे रहे है. नेता प्रतिपक्ष सदन मे आये. दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी का सदन मे ऐलान किया कि जब तक मंत्री सदन मे रहेंगे तब तक सदन में मैं नहीं आऊंगा. जिसके बाद तेजस्वी राजद विधायकों के साथ सदन से निकले. 

तेजस्वी यादव इस दौरान जबरदस्त तेवर में नजर आए. तेजस्वी यादव ने चुनौती दिया कि इस मामले पर सरकार गलत बयानी कर रही है. इसके बाद सदन में तेजस्वी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने अपने विधायकों तक को खड़ा करा दिया. सदन में काफी देर तक जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सभी को शांत कराते नजर आए हैं. विपक्ष इस मामले पर सदन में गलत जवाब देने के लिए मंत्री श्रवण कुमार से माफी मांगने की मांग करता रहा है.