बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Apr-2023 10:45 AM
By First Bihar
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के बठिंडा से सामने आई है। जहां बुधवार तड़के सुबह मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि,अभी यह साफ नहीं है कि मारे गए लोग जवान हैं या सिविलियंस। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है. इस बारे में भी पता भी नहीं चला है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया. फिलहाल आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
वहीं, इस हमले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि, फायरिंग सुबह चार बजकर 35 मिनट पर हुई है। इलाके में क्विक रिएक्शन टीम सक्रिय हो गई हैं। पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। यह गोलीबारी क्यों हुई है इसकी जानकारी ली जा रही है। इलाके की पुलिस को फिलहाल मिलिट्री स्टेशन के भीतर जाने की परमिशन नहीं दी गई है। सूत्रों ने बताया कि कैंट के बाहर से भीतर की ओर फायरिंग की गई है। आर्मी ने अभी इसे आतंकवादी हमला नहीं बताया है।
वहीं, इस घटना को लेकर पंजाब पुलिस ने बताया कि बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। करीब दो दिन पहले 28 कारतूस वाली एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवान हो सकते हैं। मालूम हो कि, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन एक प्रमुख मिलिट्री स्टेशन है, जहां बड़ी संख्या में सेना के जवान अपने परिवार के साथ रहते हैं। यह मिलिट्री स्टेशन सामरिक दृष्टि से भी काफी समृद्ध है। बुधवार तड़के हुए फायरिंग के मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...