ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

माता वैष्णो देवी का दर्शन करवाने निकली आस्था सर्किट ट्रेन, रामलला के दर पर भी जाएगी

माता वैष्णो देवी का दर्शन करवाने निकली आस्था सर्किट ट्रेन, रामलला के दर पर भी जाएगी

12-Mar-2020 08:26 PM

BHAGALPUR: भागलपुर से भक्तों को लेकर आस्था सर्किट ट्रेन रवाना हो चुकी है। ये ट्रेन अपने यात्रियों को राम जन्म भूमि अयोध्या, हरिद्वार, ऋषिकेश, माता वैष्णो देवी, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर का दर्शन करवाएगी। जय श्रीराम और जय माता दी के जयघोष के साथ आस्था सर्किट ट्रेन तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई। 


आइआरसीटीसी  की ओर से चलाई गई आस्था सर्किट ट्रेन के भागलपुर से खुलने के पहले स्टेशन पर पूरा नजारा भक्तिमय नजर आ रहा था। लोग भजन-कीर्तन गा रहे थे तो बीच-बीच में जय श्रीराम और जय माता दी के उद्घोष लगा रहे थे। ट्रेन के एक कोच में भगवान की मूर्तियां भी रखी गयी हैं।आस्था सर्किट स्पेशल पहले हरिद्वार पहुंचेगी। 13 मार्च की रात आठ बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यहां से यात्रियों को बस से ऋषिकेश का दर्शन कराया जाएगा। 15 मार्च को माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। 16 मार्च को यहां से चलेगी और जालंधर सिटी पहुंचेगी। यहां से बस से स्वर्ण मंदिर और बाघा बॉर्डर के लिए ले जाया जाएगा। 18 को यहां से खुलने के बाद यह ट्रेन 19 को फैजाबाद आएगी। जहां से लोगों को अयोध्या, सरयू नदी और रामजन्म भूमि का दर्शन कराया जाएगा। 19 की शाम फैजाबाद से चलेगी और 20 को भागलपुर पहुंचेगी।


ट्रेन के सभी यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। रेलवे यात्रियों को  नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन करवाएगी। वहीं शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था हर कोच में मे रहेगी। सभी कोच में फर्स्ट एड किट और सुरक्षा गार्ड में मौजूद रहेंगे।आइआरसीटीसी की ओर से सभी जोन और रेल मंडलों में तीर्थ स्थलों का दर्शन कराने के लिए आस्था सर्किट स्पेशल चलाया जा रहा है। आइआरसीटीसी पूर्वी क्षेत्र के सीनियर सुपरवाइजर मनीष कुमार ने बताया कि पूर्व बिहार के लोगों को इस ट्रेन से जोड़ने की कोशिश की गई है।