IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'
28-Jan-2020 09:28 AM
PALWAL: 5 साल की एक मासूम बच्ची से रेप और मर्डर करने वाले हैवान को आखिरकार सजा मिल गई है. हरियाणा के पलवल में 5 साल की गुड़िया के साथ रेप और फिर निर्ममता से हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है. गुनहगार ने मासूम के साथ दरिंदगी करने के बाद बच्ची की बेरहमी से हत्या की थी.
गुनहगार वीरेंद्र ने 5 साल की बच्ची के साथ पहले रेप किया फिर धारदार हथियार से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव के कई टुकड़े करके आटे के डिब्बे में छिपाकर रख दिया था. इस घिनौनी घटना में दोषी वीरेंद्र की मां ने भी अपने बेटे की मदद की थी. कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा देने के साथ वीरेंद्र की मां को भी 7 साल की सजा सुनाई है.
आपको बता दें कि पलवल के गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 31 मई 2018 को 5 साल की मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था. शादीशुदा 27 साल के नौकर ने अपने मालिक की 5 साल की बच्ची को किडनैप करके उसके साथ रेप किया फिर चाकू से गोदकर बेरहमी से कत्ल कर दिया. सोमवार को जिला पलवल की अतिरिक्त सेशन जज करुणा शर्मा की कोर्ट ने वीरेंद्र उर्फ भोला को फांसी की सजा सुनाई.