मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
02-Jun-2022 07:55 PM
DESK: मशहूर संतूर वादक और संगीतार पंडित भजन सोपोरी का निधन हो गया। 73 की उम्र में गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे और कैंसर से पीड़ित थे। उनके बेटे अभय सोपोरी ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 'हमने एक महान संगीतकार, एक महान इंसान और एक महान पिता को खो दिया। मेरे लिए इस पर विश्वास करना और उसके बिना अपने जीवन की कल्पना करना बहुत मुश्किल है।
गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे पंडित भजन सोपोरी ने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे सौरभ-अभय हैं। दोनों बेटे संतूर वादक हैं। सोपोरी को कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया। इनमें 2004 में पद्म श्री, 1992 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और जम्मू कश्मीर स्टेट लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शामिल है। पश्चिमी शास्त्रीय संगीत वाशिंगटन विश्वविद्यालय से और हिंदुस्तानी संगीत अपने पिता और दादा से उन्होंने सीखा था। पंडित भजन सोपोरी एक कलाकार, संगीतकार, कवि, संगीतज्ञ, शिक्षक, और लेखक थे।
1948 में जन्मे सोपोरी कश्मीर के सोपोर घाटी के रहने वाले थे। वह भारतीय शास्त्रीय संगीत के सूफियाना घराने से ताल्लुक रखते थे। भजन सोपोरी ने 1953 में पांच साल की उम्र में अपना पहला प्रदर्शन किया था। उन्होंने मिस्र, इंग्लैंड, जर्मनी और अमेरिका में प्रदर्शन किया और लोकप्रियता हासिल की। बता दें कि बीते दिनों मनहूस खबर ने कला प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है। पहले पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला, प्लेबैक सिंगर केके, संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा और अब एक और दुखद खबर ने प्रशंसकों की आंखें नम कर दी है।