ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

सुशील मोदी पर मंत्री रामानंद यादव ने दायर किया मानहानि का परिवाद, 23 सितंबर को होगी सुनवाई

सुशील मोदी पर मंत्री रामानंद यादव ने दायर किया मानहानि का परिवाद, 23 सितंबर को होगी सुनवाई

21-Sep-2022 08:32 AM

PATNA : बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के खनन मंत्री डा. रामानंद यादव ने बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया है। पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में ये केस दर्ज किया गया है। इससे पहले सुशील मोदी ने रामानंद के खिलाफ  मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। 




इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है। आइपीसी की धारा 153 ए, 499 और 500 के अंतर्गत ये केस दर्ज किया गया है।  रामानंद यादव का सुशील मोदी पर आरोप है कि जब कैबिनेट का विस्तार हुआ तो सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इसमें आपराधिक छवि के लोगों की भरमार है। उन्होंने ललित यादव, रामानंद यादव, सुरेंद्र यादव और कार्तिक कुमार का नाम लेते हुए कहा था कि ये लोग आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। ललित यादव वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने ड्राइवर दीनानाथ बैठा का नाखून उखाड़ लिया था। इस घटना पर लालू यादव ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से निकाल दिया था। 




दरअसल, ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब रामानंद यादव ने सुशील मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मोदी के पास आय से अधिक संपत्ति है। उन्होंने पटना के एक मॉल और फ्लैट को भी सुशील मोदी का होने का दावा किया था। इसके बाद सुशील मोदी ने उन्हें खुली चुनौती दे दी थी कि या तो आप इसे स्पष्ट करें नहीं तो मैं आपके खिलाफ केस दर्ज करूंगा। अंत में हुआ भी ऐसा ही। सुशील मोदी ने रामानंद के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर कर दिया, जिसके बाद अब रामानंद यादव ने भी सुशील मोदी के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसकी अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।