ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मंत्री लेसी सिंह को स्पीकर ने फिर लगाई फटकार, भाई वीरेंद्र पर 'जबरदस्ती'...

मंत्री लेसी सिंह को स्पीकर ने फिर लगाई फटकार, भाई वीरेंद्र पर 'जबरदस्ती' करने का लगाया था आरोप

25-Mar-2022 11:37 AM

PATNA: बिहार विधानसभा में आज फिर अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा नीतीश सरकार की मंत्री पर बिफर गये. दरअसल, राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने सीएजी की रिपोर्ट के माध्यम से खाद्य आपूर्ति विभाग में बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा किया. राजद विधायक ने कहा कि विभाग में 2013-14 से 2017-18 तक ऑडिट नहीं होने की वजह और अधिकारियों की गलती से बिहार को 48 करोड़ रू से ब्याज भऱना पड़ा है. उपयोगिता प्रमाण पत्र सही समय पर नहीं दिया गया. इस वजह से बिहार का भारी नुकसान हुआ. 


इस पर खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट ही गलत है. जहां तक केंद्र को उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने की बात है तो अगले वित्तीय वर्ष में ऑडिट कराकर रिपोर्ट केंद्र को भेज दी जायेगी. मंत्री करीब 13 मिनट तक सदन में जवाब पढ़ती रहीं. लेकिन इसके बाद भी न प्रश्नकर्ता संतुष्ट हुए और न अध्यक्ष.


अध्यक्ष ने मंत्री को डांट लगाई कि आपके अधिकारी बिना गंभीरता से जबाब दिए है. यह आसन के समय बर्बाद करने वाला जवाब है. कैग की रिपोर्ट आपने पढ़ी लेकिन यह तो विधानसभा के लोक लेखा समिति के पास है. अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि मंत्री के जवाब के वजह से आज अल्पसूचित प्रश्न समय खत्म हो गया.


वहीं मंत्री के जवाब पर भाई विधायक ने कहा कि मंत्री का जवाब भ्रामक है. मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं. हम मंत्री से जबरदस्ती नहीं कर सकते. हमने कभी उनसे जबरदस्ती की है क्या? इसके बाद राजद विधायक सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर हंगामा करने लगे. बढ़ते हंगामे को देखकर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दिया.