मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
10-Mar-2022 02:02 PM
PATNA: मनरेगा के गलत आंकड़ों को लेकर विधानसभा में खूब हंगामा हुआ। ग्रामीण कार्य विकास मंत्री श्रवण कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष फर्जी वाला आंकड़ा लेकर सदन को गुमराह कर रहे हैं। मंत्री ने जब यह कहा की फर्जीवाड़ा करने वाले लोग जेल में हैं तब विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक मंत्री श्रवण कुमार माफी नहीं मानेंगे वे सदन में नहीं लौटेगे। समझौते को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक बुलायी है।
मनरेगा के गलत आंकड़े पेश करने को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीण कार्य विकास मंत्री श्रवण कुमार का दावा है कि मनरेगा के ये आंकड़े शत प्रतिशत सही है जबकि नेता प्रतिपक्ष उनकी बात को गलत ठहरा रहे थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास जो आंकड़े है वो शत प्रतिशत सही है। इस दौरान सदन में दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। यह कहा गया कि फर्जी वाला आंकड़ा लेकर तेजस्वी यादव आए है। तेजस्वी सदन को गुमराह कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत सवाल नहीं है बल्कि जनता से जुड़ा मामला है। मंत्री जी यह कह रहे है कि हम गलत आंकड़ा दे रहे है तो उन्हें वेबसाइट की जांच करा लेनी चाहिए। वही दूसरी ओर मंत्री श्रवण कुमार भी वेबसाइट के दावे कर रहे थे। सदन को गुमराह करने की बात भी होने लगी।
जब श्रवण कुमार ने कहा कि आप इसलिए फर्जीवाड़े की बात कर रहे है क्योंकि फर्जीवाड़ा करने वाले लोग जेल के अंदर है। मंत्री के इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। सदन में हंगामा करते विपक्ष ने मंत्री से माफी मांगने की बात कही। तेजस्वी यादव ने भी कहा कि जब तक मंत्री जी माफी नहीं मांगेंगे तब तक वे सदन में नहीं लौटेगे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों के साथ बैठक बुलायी और समझौते की कोशिश की गयी।

दरअसल मनरेगा (MNREGA)मजदूरों को दिए जाने वाले काम और आंकड़ों को लेकर यह हंगामा हुआ। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने ग्रामीण विकास विभाग से मनरेगा के तहत मजदूरों को दिए जाने वाले काम और कितने लोगों ने काम के लिए आवेदन दिया इसको लेकर सवाल किया था। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जो डेटा प्रस्तुत किया उस पर तेजस्वी ने सवाल खड़ा कर दिया। इस डेटा को फर्जी करार दे दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो आंकड़ा मंत्री जी दे रहे हैं और जो डेटा वेबसाइट पर उपलब्ध है उसमें जमीन और आसमान का अंतर है। सदन में गलत आंकड़ा दिए जाने को लेकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेजस्वी ने कर दी।