ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने यादवों को बताया कुकर्मी, बोलीं- मेरे पति गलत...

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने यादवों को बताया कुकर्मी, बोलीं- मेरे पति गलत साबित हुए तो राजनीति से संन्यास ले लूंगी

11-Oct-2020 08:05 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. सूबे में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू की उम्मीदवार मंजू वर्मा एक बार फिर से चर्चा में हैं. दरअसल उन्होंने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने यादवों को कुकर्मी बताया है.


बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट से जदयू की उम्मीदवार मंजू वर्मा ने यादवों पर एक विवादित बयान देकर चर्चा माहौल गर्म कर दी हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह खुलेआम एक खास वर्ग के लोगों को कुकर्मी कहती नजर आ रही हैं. मंजू वर्मा ने कहा है कि शेल्टर होम जैसे कुकृत्य हमलोगों का नहीं, बल्कि राजद के लोगों का काम है.



इस वीडियो के वायरल होने के बाद बेगूसराय में पक्ष प्रतिपक्ष के बीच चर्चाएं का माहौल गर्म है. दरअसल चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की ओर से इस बार भी मंजू वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है.  मंजू वर्मा को लेकर जहां इस संदर्भ में लोगों ने कहा मंजू वर्मा के पति शेल्टर होम के आरोपी रह चुके हैं और इसी मामले को लेकर जब मंजू वर्मा के पैतृक आवास पर छापेमारी की गई थी तो वहां से अवैध कारतूस बरामद किए गए थे.


इस मामले में मंजू वर्मा और उनके प्रति चंद्रशेखर वर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. हालांकि मंजू वर्मा के अनुसार, उक्त मामले में दोनों पति-पत्नी को आरोपमुक्त कर दिया गया है, लेकिन वायरल वीडियो में जिस तरह से वह राजद और एक खास जाति विशेष के लोगों को कुकर्मी कहती नजर आ रही हैं, वह राजनीति के गिरते स्तर को बयां कर रहा है.