बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
26-Dec-2021 05:26 PM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम सुप्रीमों जीतन राम मांझी 27 दिसंबर को ब्राह्मण दलित एकता भोज का आयोजन कर रहे हैं. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. इस भोजन का आयोजन जीतन राम मांझी के पटना स्थित आवास पर किया जाएगा. आपको बता दें कि पिछले दिनों मांझी ने ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान दिया था. उसके बाद बिहार की सियासत गर्मा गई. बताया जा रहा है कि उस टिप्पणी के डैमेज को कंट्रोल करने के लिए इस भोज का आयोजन किया जा रहा है.
अपने विवादित बयान के बाद मांझी ने एक बार ब्राह्मणों से माफी मांगी, लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने यह कह दिया था कि हम ऐसे ब्राह्मणों से माफी नहीं मांग रहे हैं जो मीट मछली और दारू का सेवन करते हैं. ऐसे में जो मिट मछली और शराब का सेवन नहीं करते हैं उनके लिए हम भोज का आयोजन करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक मांझी के आवास पर होने जा रही इस भोज के लिए बेतिया के चनपटिया से खुशबूदार चूड़ा मंगाया जाएगा.
साथ ही दही की व्यवस्था की जाएगी. गुड और भूरा की व्यवस्था भी रहेगी. मांझी गया जिले के रहने वाले हैं तो गया के तिलकुट की व्यवस्था की जाएगी. बताया जा रहा है कि भोज में गोभी, आलू, मटर की बिना प्याज और लहसुन वाली सब्जी बनेगी. हम पार्टी के प्रवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भोज में सात्विक ब्राह्मण आएंगे. ऐसे में बिना प्याज लहसुन वाला भोज तैयार किया जाएगा.