ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / मुश्किल में मनीष सिसोदिया, CBI के बाद अब ED ने गिरफ्तार किया

मुश्किल में मनीष सिसोदिया, CBI के बाद अब ED ने गिरफ्तार किया

09-Mar-2023 07:15 PM

By First Bihar

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली के सियासी गलियारे से आ रही है। शराब घोटाले से जुड़े मामले में CBI के बाद अब ED ने केजरीवाल सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को 8 घंटे तक पूछताछ करने के बाद ईडी की टीम ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी पिछले दो दिनों से मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही थी। सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ईडी ने सिसोदिया को अरेस्ट कर लिया है।


सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बीते 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। दिल्ली की अदालत ने सोमवार को सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की बेल पर शुक्रवार को सुनवाई भी होनी है। इसी बीच ईडी ने सिसोदिया से पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमतिलेकर मंगलवार को ईडी के अधिकारी धन शोधन रोकथाम कानून के तहत सिसोदिया का बयान दर्ज करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे थे।


बीते 7 मार्च को ईडी ने सिसोदिया से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी। बुधवार को होली के कारण सिसोदिया से किसी तरह की पूछताछ नहीं हुई लेकिन गुरुवार को एक बार फिर ईडी की टीम जेल पहुंची और करीब 8 घंटों तक मनीष सिसोदिया से सवाल किए। इस दौरान सिसोदिया ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया।


वहीं ईडी द्वारा मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि, ‘मनीष को पहले CBI ने गिरफ़्तार किया.CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला.कल बेल पर सुनवाई है.कल मनीष छूट जाते.तो आज ED ने गिरफ़्तार कर लिया.इनका एक ही मक़सद है.. मनीष को हर हालत में अंदर रखना.रोज़ नये फ़र्ज़ी मामले बनाकर.जनता देख रही है.जनता जवाब देगी’।


news image