मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
11-Mar-2022 08:00 AM
PATNA : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भी खुशखबरी आ रही है. मणिपुर की 60 सीटों में से 6 पर जनता दल यूनाइटेड ने जीत हासिल की है. JDU ने मणिपुर में सभी को चौंका देने वाला प्रदर्शन किया है. जदयू, मणिपुर की जीत से खूब उत्साहित है. यहां उसके 38 उम्मीदवारों में से 6 जीते तथा 5 दूसरे नंबर पर रहे.
चुनाव आयोग की ओर से जारी किए आंकड़ों पर गौर करे तो जदयू के सभी छह उम्मीदवारों ने बीजेपी के प्रत्याशियों को पराजित कर जीत हासिल की है. आंकड़ों पर गौर करे तो जदयू और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर बहुत कम रहा है. जदयू और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच चार सीटों पर मतों का अंतर आठ सौ से भी कम रहा है. वहीं, अन्य दो सीटों पर दोनों दलों के बीच मतों का अंतर 1249 और 3773 रहा है.
JDU का मुख्य आधार बिहार में है. ऐसे में, राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए मणिपुर में मिले वोट महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे. नीतीश कुमार के शासन में ऐसा पहली बार है कि मणिपुर में जेडीयू ने इतनी सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं जदयू ने उत्तरप्रदेश में कुल 36 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. इनमें किन्हीं को जीत नहीं मिली. एक उम्मीदवार धनंजय सिंह मतगणना के अंतिम दौर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से हारे.
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इसे पार्टी के सिर्फ 5 महीनों की मशक्कत का नतीजा बताया. उनके अनुसार हम उत्तर प्रदेश में संगठन की मजबूती व विस्तार के लिए अभियान चलाएंगे. इधर, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भी मणिपुर में जीतने वाले अपने उम्मीदवारों को बधाई दी. कहा- 'मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 सीटों पर जीत दर्ज की है.'