ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / मनेर शरीफ मजार पर चादरपोशी करने पहुंचे नीतीश बोले.. बिहार में प्रेम-भाईचारे के...

मनेर शरीफ मजार पर चादरपोशी करने पहुंचे नीतीश बोले.. बिहार में प्रेम-भाईचारे के लिए काम करते हैं, स्पीकर पर चुप्पी

15-Mar-2022 01:29 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मनेर शरीफ पहुंचे हैं। मनेर शरीफ मजार पर मुख्यमंत्री ने चादरपोशी की है। सीएम नीतीश कुमार ने चादरपोशी के साथ ही बिहार की बेहतरी और अमन-चैन के लिए वहां दुआ भी मांगी है। मनेर शरीफ मजार पर चादरपोशी करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह बिहार में अमन चैन और आपसी प्रेम भाईचारे के लिए काम करते हैं।


चादरपोशी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह पिछले कई वर्षों से यहां आते रहे हैं। बीच में कोरोना के कारण वह मनेर शरीफ नहीं आ पाए थे। इस बार फिर से उन्हें यहां आने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चादरपोशी करने के बाद उन्हें बेहद खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अमन-चैन के लिए दुआ करते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि वह बिहार में प्रेम और भाईचारा कायम करने के लिए किस कदर काम कर रहे हैं, यह सबको नजर आ रहा है।


हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष को लेकर सवाल किए जाने पर उसे टाल गए हैं। मुख्यमंत्री से जब स्पीकर मामले को लेकर सवाल किया गया तो वह उसे अनसुना कर आगे की ओर बढ़ गए।