Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा
02-Jan-2020 08:53 PM
By Sumit Kumar
PATNA: पति ने दहेज की खातिर गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना पटना जिले के मनेर थाना इलाके के सादिकपुर बगीचा का है. युवती की एक साल पहले ही शादी हुई थी.
युवती को किया जाता था प्रताड़ित
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतका की शादी एक साल पहले सादिकपुर गांव के रहने वाले अवधेश कुमार से हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल वालों ने मृतका को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. मृतका के पिता संजय प्रसाद सिंह का कहना है कि शादी के बाद से ही मायके से रुपए लाने के लिए मृतका के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था. यही वजह है कि पैसे के लोभ में उसकी बेटी की हत्या कर दी गई.
आरोपी घर छोड़कर फरार
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मनेर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल गिरफ्तारी के डर से सभी आरोपी घर से फरार हैं. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.