मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
21-Jan-2020 01:44 PM
AMBALA: स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करना एक मनचले को भारी पड़ गया. लड़कियों की मम्मियों ने मनचले की जमकर मरम्मत कर दी है. लड़कियों की मां ने सरेआम आरोपी के सारे कपड़े उतरवार उसकी जमकर धुनाई की है. जिसके बाद बदमाश के होश ठिकाने आ गये.
घटना पंजाब के अंबाला शहर की है. बताया जा रहा है कि एक दुकान पर नौकरी करने वाला लड़का वहां से निकलने वाली स्कूली छात्राओं को गंदे इशारे करता था. लड़कियों के मुताबिक आरोपी हर रोज उनके साथ अश्लील हरकत भी करता था. छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की. फिर क्या था छात्राओं की मम्मियों ने लड़के को सबक सीखाने की ठानी. भड़की मम्मियां मौके पर पहुंची और लड़के को पकड़ा. फिर बारी-बारी से उसके सारे कपड़े उतार दिए और उसकी जमकर धुनाई कर दी.
आरोपी की पिटाई करने के बाद लोगों ने लड़के को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी युवक के परिजन भी पुलिस थाने पहुंचे थे जहां पुलिस ने उनसे बातचीत की. आरोपी के परिवारवालों ने भी कहा कि उसे अपनी गलती की सजा मिलनी चाहिए.