दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
13-Jan-2020 09:51 AM
DELHI : CAA और NRC को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के प्रयास को दूसरा बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बैठक से दूरी बना ली है। सोनिया गांधी लगातार विपक्षी दलों को एक साथ लाने का प्रयास कर रही है लेकिन ममता मायावती के बाद अब केजरीवाल ने भी बैठक से कन्नी काट ली है।
CAA और NRC को लेकर विपक्षी दलों की आज दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इस बैठक का बहिष्कार कर चुकी हैं। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने भी बैठक से किनारा कर लिया था। अब आम आदमी पार्टी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बैठक में शामिल नहीं होगी विपक्षी दलों की बैठक दोपहर 2 बजे से संसद के एनेक्सी सभागार में बुलाई गई है।
कांग्रेस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बैठक में समाजवादी पार्टी के अलावे हाल ही में विपक्षी गठबंधन में शामिल हुई शिवसेना भी मौजूद रहेगी। दरअसल कांग्रेस विपक्षी एकजुटता के जरिए मोदी सरकार पर यह दबाव बनाने का प्रयास कर रही है कि CAA को वापस लिया जाए।