दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Dec-2019 09:58 PM
KOLKATA: केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी लागू करने को लेकर चुनौती दी है. कहा कि मैं देखती हूं कि कैसे यहां पर कानून को लागू किया जाता है.
गृह मंत्री पर साधा निशाना
ममता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी भड़की और कहा कि शाह ने सबका साथ सबका विकास का पालन नहीं किया, बल्कि सबके साथ सबका सर्वनाश किया है. यही नहीं ममता ने कानून वापस लेने की भी मांग की है. ममता ने यह बयान हावड़ा मैदान से डोरिंग चौराहा तक निकाली गई रैली में दी. आज विरोध में रैली में लोगों को संबोधित कर रही थी.
देश जल रहा है
ममता ने कहा कि यह बिल बिना चर्चा का ही पास हुआ है. इसलिए इसका विरोध हो रहा है. पूरा देश जल रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री का काम आग लगाना नहीं होता, बल्कि बुझाना होता है. मैं मांग करती हूं कि दोनों कानून को वापस लिया जाए. ममता ने यही भी कहा कि बीजेपी बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं पर लगाम लगाए और कंट्रोल में रहने के लिए बोले. बता दें कि पश्चिम बंगाल में भी नागरिकता संशोधन बिल का लेकर उपद्रव हुआ है. ट्रेन और कई बसों में आग लगाने की घटना हो चुकी है. ममता पहले भी केंद्र से टकराव कर चुकी है. वहीं, अमित शाह कह चुके हैं कि पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में एनआरसी लागू होगा. इसको लेकर ममता और केंद्र में टकराव जारी है.