शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा
24-Dec-2024 08:10 PM
By First Bihar
DESK: जम्मू-कश्मीर के पुंछ से बड़ी खबर आ रही है जहां 350 फीट से सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गये वही कई जवान बुरी तरह घायल हो गये हैं। क्यूआरटी टीम ने घायलों को पास के अस्पताल में एडमिट कराया जहां इलाज जारी है।
बताया जाता है कि नीलम मुख्यालय से बलनोई घोर पोस्ट की ओर 11 MLI की सैन्य वाहन घोरा पोस्ट पर पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गयी। सेना की गाड़ी 350 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गये। गाड़ी में उस वक्त 9 जवान सवार थे जिनमें 5 की मौत हो गयी है जबकि 4 घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों को किसी तरह वहां से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा "#WhiteKnightCorps के सभी रैंक के जवान पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. बचाव अभियान जारी है, और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है।