चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
20-Oct-2021 09:01 PM
PATNA: जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दो बिहारी मजदूरों की हत्या करने वाले आतंकियों को पुलिस ने कुलगाम में मार गिराया है। मारा गया आतंकी गुलजार अहमद रेशी लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर था। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने लश्कर जिला कमांडर गुलजार अहमद रेशी के मारे जाने की पुष्टि की है।
बिहार के उद्योग मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आईजीपी विजय कुमार से बात की और बिहार के मजदूरों की हत्या का बदला लेने के लिए शुक्रिया कहा। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जम्मू कश्मीर की पुलिस और भारतीय सेना राज्य में आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। आतंकी जितना भी दुस्साहस करे, नापाक हमलों का खतरनाक अंजाम आतंकियों को भी भुगतना पड़ेगा।
गौरतलब है रविवार को आतंकवादियों ने बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक अन्य को घायल कर दिया था। जिसके बाद से लगातार पुलिस और सेना के जवान आतंकवादियों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रहे थे। तभी इसी बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के जिला कमांडर गुलजार अहमद रेशी सहित एक अन्य आतंकी को मार गिराया। मारा गया आतंकी मजदूरों की हत्या में शामिल था। कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार ने यह जानकारी दी।