पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
20-Aug-2022 05:11 PM
KHAGARIA: एक तो बेरोजगारी और महंगाई से लोग पहले ही परेशान हैं ऊपर से जालसाज परेशानी को कई गुणा बढ़ा रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के खगड़िया जिले की जहां एक मजदूर को इनकम टैक्स ने साढ़े 37 लाख रूपये बकाया होने का नोटिस भेजा है। इस नोटिस को देख परिवार के सभी सदस्य काफी परेशान हैं। इलाके के लोग भी हैरान हैं। मजदूर गिरिश यादव जिसके नाम से यह नोटिस आया है उसे जब इस बात की जानकारी मिली तब से वह काफी सदमें में हैं और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरिश यादव मजदूर हैं और गांव में मजदूरी कर किसी तरह अपना और परिवार की परवरिश करतें है। दिनभर मजदूरी कर पांच सौ रूपया भी ठीक से कमा नहीं पाता है। ऐसे व्यक्ति को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से साढ़े 37 लाख रूपया बकाया होने का नोटिस जारी किया गया है। रोते हुए गिरिश ने बताया कि इतना बड़ा रकम हम कहां से देंगे। मेरे साथ बहुत बड़ा धोखाधड़ी हुई है। मेरा किसी भी कंपनी से कोई ताल्लुक नहीं है हम तो गांव में रहकर खेती बारी और मजदूरी करते हैं।
खगड़िया के अलौली प्रखंड के मघौना गांव निवासी गिरिश यादव के घर पर डाक के माध्यम से नोटिस आया था। इनकम टैक्स ने 37.50 लाख रुपये जमा करने का नोटिस दिया है। नोटिस को देख घर का पूरा परिवार परेशान है। आयकर विभाग से जारी इस नोटिस पर गौर किया जाए तो गिरिश यादव ने राजस्थान के पाली में एक कंपनी खोल रखी है। उसी कंपनी के माध्यम से अपना कारोबार करता है। गिरिश के पैन नंबर पर साढ़े 37 लाख रुपया बकाया है।
गिरिश ने बताया कि यह सब बात गलत है वह राजस्थान कभी गया भी नहीं है। गिरिश ने यह भी बताया कि दस साल पहले वह दिल्ली में रहकर मजदूरी किया करता था इस दौरान किसी अनजान शख्स ने मेरे नाम से पेन कार्ड बनाया। जो आजतक मुझे नहीं मिला है। आशंका जतायी जा रही है कि उन्हीं लोगों ने पैन कार्ड का गलत उपयोग किया है। पीड़ित गिरिश यादव ने अलौली थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है और न्याय की गुहार लगायी है।