ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?

Home / news / मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो...गिरिराज ने किसके लिए ऐसा कहा?

मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो...गिरिराज ने किसके लिए ऐसा कहा?

21-Jan-2024 02:50 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। राजद कोटे के 3 मंत्रियों के विभाग को सरकार ने बदल दिया है। करीब 17 महीने शिक्षा मंत्री रहे चंद्रशेखर से शिक्षा विभाग छीन लिया गया। अब उन्हें गन्ना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बता दें कि चंद्रशेखर कभी रामायण तो कभी भगवान राम को लेकर बयान देकर विवादों से घिरे रहे।


 राजद कोटे के मंत्रियों के विभाग में हुए फेरबदल पर केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरीय नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि कल तक आरजेडी के लोग कहते थे कि लालू जी के दया से नीतीश मुख्यमंत्री हैं लेकिन कल नीतीश कुमार के आगे लालू जी ने घुटना टेक दिया। इसका परिणाम यह निकला की चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्री के पद से हटा दिया गया।


गिरिराज ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की यही वारगेनिंग कैपिसिटी है। ये नीतीश जी के दवाब की प्रक्रिया है। नीतीश कुमार ने ऐसा माहौल क्रियेट किया कि जो हम पहले कहते आ रहे थे वही उन्होंने 10 दिन में माहौल को क्रियेट किया। शायद यह कहना चाहते हो कि..मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो...


लालू जी घबरा गये और दोनों बाप-बेटे नीतीश जी के पास पहुंच गये कहा कि त्राहिमाम-त्राहिमाम क्या है? तब नीतीश ने कहा कि पहले हटाइये तो हटा दिये। गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा का सारा दरवाजा बंद है। लालू जी इतने डरे हुए है कि नीतीश जी के आगे घुटने टेक दिया। लालू ने सोचा कि कही नीतीश जी बीजेपी में ना चले जाए।