ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Home / news / महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे बिहार कांग्रेस के नेता, राहुल गांधी के...

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे बिहार कांग्रेस के नेता, राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में चल रही है पद यात्रा

18-Dec-2021 01:39 PM

PATNA : कमर तोड़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी सड़क पर उतर गई है. आज पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व के पदयात्रा चल रही है. वहीं राजधानी पटना में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व एमएलसी समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मखदूमपुर गेट नंबर 89 से दीघा हाट तक पैदल मार्च किया. 


उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, उसे लेकर कांग्रेस चिंतित है और समय-समय पर महंगाई को लेकर आंदोलनरत है. उन्होंने कहा कि मोदी की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई चरम पर है. जब तक हम लोग इस सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते तब तक महंगाई कम नहीं होगी और हम लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बना के रहेंगे.


बता दें कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र सरकार के द्वारा थोपी गयी महंगाई और बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरने का निर्देश दिया है. 


मदन मोहन झा ने कहा कि राष्ट्रवाद के आड़ में वर्तमान भाजपा सरकार में गलत नीतिगत फैसले लिए जा रहे है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमजनता को भूलकर अपने पूंजीपति साथियों के आगे नतमस्तक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयकरण के महत्व को समझे बगैर यह सरकार कांग्रेस की बैंकों को प्रत्येक जनता तक पहुंचाने की कवायद को आंशिक लाभ के लिए खोते जा रही है.