Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना नशे की बुरी लत बनी जानलेवा: ऑटो में दो युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, हेरोइन और सिरिंज भी बरामद Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा
23-Jan-2024 09:15 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की महिला पुलिसकर्मियों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। उनको मनचाही पोस्टिंग का लाभ मिल सकता है। पुलिस मुख्यालय द्वारा बनायी जा रही नई तबादला नीति में इस पर विचार हो रहा है। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को उनके ऐच्छिक जिले में पोस्टिंग का लाभ मिलेगा। राज्य पुलिस बल में महिलाओं की संख्या करीब एक चौथाई होने की वजह से नई तबादला नीति में इस पर मंथन हो रहा है। इससे महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी व परिवार के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।
दरअसल, एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार के मुताबिक, तबादले के प्रावधानों पर विचार हो रहा है। उच्च स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मियों को तैनाती के लिए तीन स्थानों के चयन का मौका मिल सकता है। उनको पहली, दूसरी व तीसरी प्राथमिकता बतानी होगी। जिस महिला पुलिसकर्मी के पति पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, उसको एक कार्यक्षेत्र में पदस्थापित करने को प्रमुखता मिलेगी।
मालूम हो कि, बिहार में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या देश में सर्वाधिक है। पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में कुल 24 हजार 247 महिला पुलिसकर्मी और पदाधिकारी हैं बिहार पुलिस में हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। महिला पुलिसकर्मियों की तादाद कुल पुलिस बल का 22.76 फीसदी है। पिछले 18 सालों में बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या में 27 फीसदी की वृद्धि हुई है। साल 2005 को बिहार पुलिस में महज 893 महिला पुलिसकर्मी व पदाधिकारी थीं।