ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / महिला जदयू की जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद ने दिया इस्तीफा, कहा- जिस जंगलराज...

महिला जदयू की जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद ने दिया इस्तीफा, कहा- जिस जंगलराज के खिलाफ नीतीश सत्ता में आए, आज उसी से हाथ मिला लिया

02-May-2023 04:13 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में महिला जेडीयू की जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अर्चना आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा कि जिस जंगलराज के खिलाफ नीतीश कुमार सत्ता में आए थे आज उसी के साथ हाथ मिलाकर उन्होंने बिहार की जनता के साथ छल किया। इसके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। 


जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अर्चना आनंद ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो कहते थे कि हमें न अपराध बर्दाश्त है और ना ही  भ्रष्टाचार। लेकिन अब उन्हीं को वे सत्ता सौंपना चाहते हैं। बिहार की जनता का भरोसा जदयू ने खो दिया है। खासकर संगठन में महिलाओं को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह सम्मान अब नहीं दिया जा रहा है। यही कारण है कि आज उन्हें जेडीयू का साथ छोड़ना पड़ा।


अर्चना आनंद ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिस शराबबंदी का ढोल पीटा जा रहा है उसकी पोल अब खुल चुकी है। शराब हर जगह मिल रहा है और शराब के नशे में महिलाओं को प्रताड़ित भी किया जा रहा है। आए दिन हत्या और उत्पीड़न की घटना ने बिहार को आज फिर से उस दौर में पहुंचा दिया है जहां से निकलने के लिए जनता ने नीतीश कुमार को कुर्सी पर बिठाया था। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को एक बार फिर से सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि चाचा-भतीजा की सरकार में बिहार की दुर्गति लगातार जारी है। इनकी सरकार में ना अब न्याय है और ना ही विकास और ना ही महिलाओं को सम्मान है। गरीबों को उनका हक भी नहीं मिल रहा है।