बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Feb-2020 03:11 PM
BHAGALPUR : भागलपुर के सुंदरवती महिला कॉलेज में छिपाकर रखी गयी शराब बरामद की गयी है। कॉलेज प्रशासन से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके से शराब बरामद किया। बताया जा रहा है कि शराब तस्करों ने दीवार तोड़ कर यहां शराब छिपा दी थी।
सुंदरवती महिला महाविद्यालय के पश्चिमी परिसर में छिपाकर रखी गई एक बोरी में 50 बोतल देशी शराब बरामद हुई है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अर्चना ठाकुर ने सूचना मिलते ही एसएसपी आशीष भारती को इसकी सूचना दी। एसएसपी ने तत्काल वहां पुलिस टीम भेज कर शराब जब्त करवायी।
महिला कॉलेज में शराब मिलने की खबरों से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह शराब मिली है, वहां कॉलेज स्टाफ का पूर्व में बाथरूम था। जो बाढ़ के पानी के कारण टूट-फूट गया है। उसके पीछे ही शराब तस्करों ने शराब छिपाई थी।
डीएसपी राजवंश सिंह ने बताया कि पहले भी कॉलेज से सटे कोयला घाट की तरफ चाहरदीवारी के पास से शराब बरामद की गयी थी। उन्हीं तस्करों द्वारा दीवार को तोड़कर रास्ता बना शराब की खेप छिपाने की आशंका है। डीएसपी ने कोयला घाट इलाके में भी जाकर जांच की। जहां काफी संख्या में शराब की खाली बोतलें फेंकी हुई थी। उन्होंने कहा कि डॉग स्क्वाड से भी जांच कराई जाएगी।