ब्रेकिंग न्यूज़

Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि

Home / news / महावीर मंदिर की राम रसोई को मिला ट्रेड मार्क सर्टिफिकेट, हर दिन 2...

महावीर मंदिर की राम रसोई को मिला ट्रेड मार्क सर्टिफिकेट, हर दिन 2 हजार लोगों को कराया जाता है भोजन

01-Jul-2021 10:17 AM

PATNA : अयोध्या में चल रहे पटना के महावीर मंदिर की ओर से राम-रसोई को भारत सरकार के ट्रेड मार्क रजिस्ट्री विभाग ने अपना सर्टिफिकेट दे दिया है. निबंधित ट्रेड मार्क मिलने से अब देश में दूसरी कोई संस्था या व्यक्ति ‘राम रसोई’ नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा. महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने राम-रसोई को ट्रेड मार्क रजिस्ट्री सर्टिफिकेट मिलने पर ख़ुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि नवम्बर, 2019 में रामलला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यह राम रसोई अयोध्या में प्रारंभ की गई थी. अयोध्या के इतिहास में पहली बार महावीर मंदिर, पटना ने बाहर के सभी तीर्थयात्रियों के लिए अन्नक्षेत्र प्रारंभ किया.  


निबंधित राम-रसोई के लोगो में भगवान श्रीराम शबरी के बेर खाते हुए दिख रहे हैं. अयोध्या में राम-रसाई इतनी प्रसिद्ध हो गयी है कि पटना के महावीर मंदिर का प्रचार-प्रसार देश के गांव-गांव में हो रहा है. यहां भोजन के पहले महावीर जी का जयकारा लगता है और हर तीर्थालु को अवगत कराया जाता है कि यह निःशुल्क अन्न क्षेत्र महावीर मंदिर की ओर से चलाया जा रहा है. अयोध्या स्थित अमावा राम मंदिर परिसर में राम-रसोई का संचालन किया जा रहा है. यहां प्रतिदिन औसतन एक हजार से दो हजार लोगों को भोजन कराया जाता है. 



श्रद्धालु बिना किसी राशि का भुगतान किए शुद्ध भोजन करते हैं. दोपहर के इस भोजन में जीरा राइस, कचौड़ी, आलू दम, मिक्स सब्जी, अरहर दाल, पापड़, तिलौरी, चटनी और गाय का घी परोसा जाता है. बिहारी शैली में उन्हें प्रेम से पूछ-पूछकर भोजन कराया जाता है. महावीर मंदिर न्यास की ओर से सीतामढ़ी स्थित माता सीता के प्राकट्य स्थान पुनौरा धाम में सीता-रसोई का संचालन किया जाता है. पुनौरा धाम में आनेवाले श्रद्धालुओं को यहां निःशुल्क शुद्ध भोजन दोनों शाम कराया जाता है.