Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन, आरक्षण और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Amrit Bharat Express : मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और समस्तीपुर के लिए बड़ी सौगात: अब नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और टाइमिंग
30-May-2021 07:00 AM
PATNA : महामारी के बीच पटना के अस्पतालों में हैवानियत के वाकये थम नहीं रहे हैं. पटना के महावीर कैंसर संस्थान के एक एंबुलेंस चालक ने महिला मरीज की बेटी के साथ छेडखानी की. पीडित लडकी ने जब संस्थान के डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी तो पुलिस को बुलाकर उसे अरेस्ट करा दिया गया है. ड्राइवर को सस्पेंड भी कर दिया गया है.
गौरतलब है कि महामारी के दौर में पटना में महिलाओं के साथ अस्पताल में गलत हरकत किये जाने का ये तीसरा मामला है. इससे पहले पटना के राजेश्वर हॉस्पीटल में एक कोरोना पेशेंट की पत्नी के साथ गलत हरकत का आरोप लगा था. वहीं पारस अस्पताल में महिला मरीज के साथ रेप का आरोप लगा है. हालांकि पुलिस ने दोनों निजी अस्पतालों के किसी कर्मचारी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.
एंबुलेंस चालक ने की छेडखानी
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पटना के महावीर कैंसर संस्थान में एक महिला पिछले 20 दिनों से इलाज के लिए भर्ती है. शनिवार को महिला की बेटी अपनी मां का हालचाल जानने अस्पताल आयी थी. उसने अस्पताल के काउंटर से अपनी मां की हालत के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की. इसी बीच वहां मौजूद एंबुलेंस चालक ने उसे मदद का भरोसा दिलाया औऱ अपने साथ चलने को कहा.
पीड़िता ने बताया कि एंबुलेंस चालक उसे सुनसान गलियारे की ओऱ ले गया औऱ फिर छेडखानी करने लगा. उसने शरीर को छूने की भी कोशिश की. जब लडकी ने उसका विरोध किया तो एंबुलेंस चालक ने कहा कि तुम मुझे ब्यूटीफूल लगती हो, घबराओ मत तुम्हें कुछ नहीं होगा. लड़की जब कैंसर वार्ड में पहुंच कर अपनी मां का हालचाल ले रही थी तो ड्राइवर वहां भी पहुंच गया और वहीं गलत हरकत करने लगा. इसका जब लड़की औऱ उसकी मां ने विरोध किया तो ड्राइवर भाग खडा हुआ.
अस्पताल प्रबंधन ने की कार्रवाई
इस वाकये के बाद लड़की ने अस्पताल के ड़ॉक्टरों से इसकी शिकायत की. एंबुलेंस चालक की पहचान की गयी औऱ फिर उसे पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. फुलवारी शरीफ थानेदार आर रहमान ने बताया कि कैंसर पीडित महिला की बेटी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आऱोपी एंबुलेंस ड्राइवर को जेल भेजा जायेगा. उधर महावीर कैंसर संस्थान ने तत्काल प्रभाव से एंबुलेंस ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है. संस्थान ने तीन लोगों की कमेटी बनायी है जिसकी जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.