बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
30-Jul-2020 09:27 AM
MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच सीबीआई से कराने से एक बार फिर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इंकार किया है. उन्होंने केस को सीबीआई को हैंडओवर करने से साफ मना कर दिया है. बुधवार को हुई बैठक के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है.
बैठक में बिहार पुलिस को लेकर की चर्चा
सुशांत सुसाइड केस को लेकर गृह मंत्री ने बैठक बुलाई थी. इसमें मुंबई पुलिस के कई बड़े अधिकारी शामिल हुए थे. इस दौरान ही यह तय हुआ की केस को सीबीआई को हैंडओवर नहीं किया जाएगा. मुंबई पुलिस ही केस की जांच करेंगी. बैठक में बिहार पुलिस की मुंबई में मौजूदगी के बारे में भी गृह मंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली.
सीबीआई जांच की हो रही मांग
सुशांत के सुसाइड के बाद से इस केस की जांच करने की मांग सीबीआई से की जा रही है. पप्पू यादव से सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया था. फिर शेखर सुमन, सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, चिराग पासवान समेत बिहार के कई नेताओं ने उसकी जांच की मांग की. खुद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया ने भी अमित साह को ट्वीट कर जांच की मांग की थी,लेकिन इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार तैयार है. अब सबकी नजर बिहार पुलिस पर टिकी है. आखिर इस केस में क्या करती है. इस केस की जांच करने के लिए बिहार पुलिस मुंबई में डेरा डाले हुए हैं.